logo

गुमला में प्रेमी-प्रेमिका के रिश्ते में खौफनाक विवाद, लड़की के 2 टुकड़े कर दिए

जददरो4.jpg

द फॉलोअप डेस्क
गुमला के गुरदरी थाना क्षेत्र के आमती पानी इलाके में युवक ने युवती की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। शव के दो टुकड़े कर दिए हैं और आंख भी निकाल दी है। दोनों लिव-इन में रहते थे। मृतका की पहचान असिखा कुमारी (19) के रूप में हुई है। आरोपी का नाम बुधेश्वर असुर है। बताया जा रहा है कि दोनों जंगल में लकड़ी लाने गए थे। इसी दौरान दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ। गुस्से में आकर बुधेश्वर ने अपने पास मौजूद कुल्हाड़ी से असिखा पर वार कर दो टुकड़े कर दिये। घटना के बाद आरोपी वहीं मौजूद रहा। इधर, सूचना मिलते ही गुरदरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी बुधेश्वर असुर को गिरफ्तार कर लिया। उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली है। एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव ने बताया कि पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।