logo

शिक्षक दिवस पर CM हेमंत सोरेन ने दी शुभकामनाएं, कहा- AI और नई तकनीक से बदलेगी शिक्षा व्यवस्था

शिक्षक दिवस पर CM हेमंत सोरेन ने दी शुभकामनाएं, कहा- AI और नई तकनीक से बदलेगी शिक्षा व्यवस्था

द फॉलोअप डेस्क
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शिक्षक दिवस के मौके पर देश के पूर्व राष्ट्रपति, महान दार्शनिक और भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर उन्हें नमन किया। उन्होंने सभी शिक्षकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों को शिक्षक दिवस की बधाई, शुभकामनाएं और जोहार दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए हर स्तर पर मौजूद कमियों को दूर करते हुए प्रभावी सुधार किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि समय के साथ शिक्षा का तरीका भी बदल रहा है और नई तकनीक के साथ इसमें बदलाव जरूरी है। 


AI से शिक्षण को बनाने की बात
हेमंत सोरेन ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और नई तकनीक शिक्षण प्रक्रिया को आसान और प्रभावी बनाने के साथ विद्यार्थियों की जरूरतों के अनुसार शिक्षा देने में अहम भूमिका निभा सकती है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य आधुनिक तकनीक के जरिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है, साथ ही नई पीढ़ी अपने मूल्यों और जड़ों से जुड़ी रहे। मुख्यमंत्री ने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए जोहार कहा।

Tags - Hemant Soren Teachers Day Sarvepalli Radhakrishnan Jharkhand Education Education Reform AI Technology Jharkhand News