रांची
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज पश्चिम बंगाल के चुनावा को लेकर पुरुलिया जिले के काशीपुर, मानबाजार और बांधवान विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाओं को संबोधित किया। उन्होंने तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवारों के पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश की। काशीपुर में टीएमसी प्रत्याशी सोमेश बेल्थरिया के समर्थन में आयोजित सभा में उन्होंने कहा कि बंगाल के समाज का हर वर्ग आदिवासी, दलित, पिछड़ा, अल्पसंख्यक, अमीर और गरीब सभी ममता दीदी के साथ खड़े हैं। उन्होंने अलग-अलग स्थानों पर जनसभाएं कर पार्टी के पक्ष में समर्थन जुटाने का प्रयास किया।
बंगाल में पुरुलिया जिले के काशीपुर विधानसभा से तृणमूल कांग्रेस के प्रत्याशी श्री सोमेश बेलथरिया के पक्ष में आयोजित चुनावी जनसभा...
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) April 18, 2026
बंगाल का हर एक वर्ग - आदिवासी, दलित, पिछड़ा और अल्पसंख्यक, अमीर, गरीब - सभी वर्ग ममता दीदी के साथ खड़ा है। pic.twitter.com/a6ADS82XJ6

आदिवासी इलाकों पर फोकस, दौरा अहम
पुरुलिया जिले के इन विधानसभा क्षेत्रों में आदिवासी और ग्रामीण मतदाताओं की संख्या अधिक है, जिसे ध्यान में रखते हुए हेमंत सोरेन का यह दौरा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वह खुद आदिवासी समुदाय के बड़े नेता माने जाते हैं, ऐसे में उनके प्रचार से टीएमसी को इन क्षेत्रों में मजबूती मिलने की उम्मीद है। पश्चिम बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को होने वाले मतदान को लेकर सभी राजनीतिक दल पूरी ताकत झोंक रहे हैं।

आगे बांकुरा और झाड़ग्राम का कार्यक्रम
मुख्यमंत्री का अगला कार्यक्रम 20 अप्रैल को बांकुरा और झाड़ग्राम जिलों में प्रस्तावित है, जहां वे तालडांगरा, रायपुर और बिनपुर विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। हाल ही में वे असम के दौरे पर भी गए थे, जहां झामुमो ने चुनाव में सक्रिय भागीदारी निभाई। ऐसे में उनका यह दौरा टीएमसी के लिए रणनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है।