logo

दिल्ली : मुख्यमंत्री से जुड़े खनन पट्टा और शेल कंपनी मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

मुख्यमंत्री से जुड़े खनन पट्टा और शेल कंपनी मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

रांचीः 
खनन पट्टा और शेल कंपनी से जुड़े हाई कोर्ट के जिस फैसले को सीएम हेमंत सोरेन ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है उसमें आज सुनवाई होनी है। इससे पहले 12 अगस्त को आंशिक रूप से सुनवाई हुई थी जिसमें वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने याचिका को खारिज करने की मांग की थी क्योंकि उनका कहना था कि यह दोनों याचिका राजनीति से प्रेरित है। अधिवक्ता कपिल सिब्बल को अदालत में दस्तावेज पेश करने का निर्देश दिया गया था। 


दस्तावेज पेश करने को कहा 
पिछली सुनवाई में कपिल सिब्बल के दलील के बाद सुप्रीम कोर्ट ने उनसे पूछा था कि क्या राज्य या मुख्यमंत्री ने इस संबंध में पुलिस अधिकारियों से शिकायत की है। इस पर सिब्बल ने जवाब दिया नहीं। इस पर कोर्ट ने मामले की सुनवाई स्थगित कर दी और मूल याचिका से संबंधित सारे दस्तावेज पेश करने के लिए कहा। 


हस्तक्षेप याचिका दायर 
बता दें कि दोनों जनहित याचिका को खारिज करने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में हस्तक्षेप याचिका दायर की गई है। प्रार्थी मस्तराम मीणा ने कहा है कि शिव शंकर शर्मा की दो याचिकाएं जिसकी संख्या 4290 ऑफ 2021 और 727 ऑफ 2022 की मेंटेनेबिलिटी मामले पर 12 अगस्त को शीर्ष अदालत में सुनवाई होनी है। लेकिन याचिकाकर्ता के अधिवक्ता राजीव कुमार को कोलकाता पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चुंकि झारखंड हाई कोर्ट में दोनों याचिकाओं पर बहस जारी है। इसलिए शीर्ष अदालत की तरफ से दोनों याचिकाओं को रद्द करने की मांग की गयी है।