द फॉलोअप डेस्क
पेसा नियमावली से जुड़े मामले में आज झारखंड उच्च न्यायालय में मुख्य न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान की अध्यक्षता वाली खंडपीठ के समक्ष सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से थोड़ी मोहलत मांगी गई, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया। सरकार की ओर से अदालत को बताया गया कि विभाग द्वारा पेसा नियमावली से संबंधित प्रस्ताव तैयार कर कैबिनेट को भेज दिया गया है। इसी आधार पर सरकार ने मामले में अतिरिक्त समय की मांग की। अदालत ने सरकार की मांग को स्वीकार करते हुए मामले की अगली सुनवाई के लिए 13 जनवरी 2026 की तिथि निर्धारित की। सुनवाई के दौरान संबंधित विभाग के सचिव मनोज कुमार स्वयं (सशरीर) न्यायालय में उपस्थित रहे। समय की मांग के चलते आज मामले में कोई अंतिम आदेश पारित नहीं हो सका। अब अगली सुनवाई में सरकार की ओर से आगे की स्थिति से अदालत को अवगत कराने की उम्मीद है। बता दें कि आज ही कैबिनेट की बैठक है। संभवत आज इस प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है।
