logo

गिरिडीह में कमजोर दिखी स्वास्थ्य व्यवस्था, गर्भवती महिला को खाट के सहारे पहुंचाया अस्पताल

द्ग्फ्घ.jpg

द फॉलोअप डेस्क
गिरिडीह जिले के देवरी प्रखंड से एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां आदिवासी खटोरी पंचायत के जेवडा गांव में सड़क नहीं रहने की वजह से एक गर्भवती महिला को अस्पताल तक खटिया पर टांग कर कंधा के सहारे लाया गया। बताया गया कि नरेश सोरेन की 19 वर्षीय पत्नी सलगी मुर्मू गर्भवती थी और इस दौरान प्रसव पीड़ा से परेशान थी। जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी की जाने लगी। लेकिन एबुलेंस या मोटरसाइकिल के लिए गांव पहुंचने तक रास्ता नहीं होने की वजह से परिजनों और ग्रामीणों ने गर्भवती महिला को खटिया पर लेटा कर कंधे के सहारे मुख्य मार्ग तक पहुंचाया। उसके बाद फिर वहां से तिसरी स्थित स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।
लोगों ने बताया कि आजादी के बाद से अब तक इस गांव को जोड़ने वाली सड़क नहीं बनी है। एक नदी पार कर लोगों को निकलना पड़ता है। अभी बरसात का मौसम है। नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है। ऐसे में पूरा गांव टापू बन गया है। आने-जाने में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इधर खाट पर महिला को अस्पताल लाने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है ओर लोग स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर सवाल खड़ा कर रहे हैं।

Tags - jharkhan news jharkhand latest news jharkhand update jharkhand khabar jharkhand trending news giridih news giridih latest news