logo

हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल और बड़कागांव विधायक रोशन लाल सीकरी थाना में डिटेन, क्या है मामला 

habagh.jpg

हजारीबाग 

हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल और बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी को केरेडारी के बेलतू जाने के क्रम में सीकरी थाना की पुलिस व स्थानीय प्रशासन ने रोक लिया। उन्हें अपने थाने में डिटेल कर नजर बंद कर दिया है। पुलिस प्रशासन ने कहा की धारा 144 लागू है इसलिए आप बेलतू नहीं जा सकते। यह मामला बेलतू में दो समुदाय के बीच झंडा विवाद का है। इसके निपटारे में प्रशासन लगातार जुटी हुई है। सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि हम भी इस मामले का निष्पादन चाहते हैं। स्थल पर विवाद का निष्पादन हो इसलिए हम जाना चाह रहे थे। 


बेलतू गांव, केरेडारी थाना क्षेत्र में है और यह इलाका हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र और बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र में है। जिसके सांसद मनीष जायसवाल और विधायक रोशन लाल चौधरी हैं। सांसद मनीष जायसवाल ने प्रशासन से अपील करते हुए आग्रह किया कि हजारीबाग जिला प्रशासन सुनिश्चित करे कि जो झंडा हाल में वहां लगाया गया है उसे तत्काल हटाया जाये। शांतिप्रिया ढंग से इस मामले का निपटारा करें ताकि क्षेत्र में विधि-व्यवस्था कायम रह सके।


 

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest