logo

हजारीबाग जिले के प्रवासी मजदूर की पुणे में बिल्डिंग से गिरकर दर्दनाक मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ 

haza_majdur.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

झारखंड के प्रवासी मजदूरों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक और घटना हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र स्थित सारुकुदार पंचायत के चिंहुटिया गांव निवासी के एक प्रवासी मजदूर की महाराष्ट्र के पुणे चाकन में काम के दौरान बिल्डिंग से गिरने से गुरुवार को मौत हो गई। मौत की सूचना मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत सारूकुदर पंचायत के चिहुंटिया गांव निवासी नेहाल महतो के 40 वर्षीय पुत्र नुनुचंद महतो की मौत काम के दौरान बिल्डिंग से गिरने से मौत हो गई। वह पिछले 15 वर्षों से पुणे में राजमिस्त्री का काम करता था और जिससे उनके परिवार का भरण-पोषण होता था। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक अपने पीछे पत्नी धनेश्वरी देवी, पुत्री देवंती कुमारी(20), कंचन कुमारी(15) और पुत्र राकेश कुमार (18) समेत भरापूरा परिवार छोड़ गया।

सूचना मिलने पर प्रवासी मजदूर के हित में कार्य करने वाले समाजसेवी सिकन्दर अली मृतक के घर पहुंचे और घटना की जानकारी ली और उसके परिजन को ढाढ़स बंधाया और उन्होंने संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि प्रवासी मजदूरों की मौत का यह इकलौता मामला नहीं है। आए दिन देश के दूसरे राज्यों समेत विदेशों में काम के दौरान प्रवासी मजदूरों की मौत के मामले सामने आते रहे हैं। बता दें कि हजारीबाग बोकारो और गिरिडीह जिले के काफी युवा रोजी-रोटी के लिए विदेश समेत देश के दूसरे राज्यों, महानगरों में पलायन करते हैं। वहां रोजगार कर अपने परिवार का भरण- पोषण करते हैं। इसी दौरान कई मजदूरों की मौत हो जाती है इसलिए सरकार को स्थानीय स्तर पर रोजगार मुहैया कराने की दिशा में पहल करने की जरूरत हैं ताकि पलायन रोका जा सके।

Tags - Jharkhand migrant worker death Hazaribagh news Vishnugarh incident migrant labour India Pune Chakan accident construction worker fall building accident India