logo

गुमला के पीएमश्री विद्यालय का 100% रिजल्ट, 88.20 प्रतिशत लाकर प्रीति कुमारी हुई फर्स्ट

gumla_final_10_th_reselt.jpg

गुमला
JAC की 10वीं बोर्ड परीक्षा में गुमला जिले के पीएमश्री उच्च विद्यालय, रायडीह ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत परिणाम हासिल किया है. विद्यालय की छात्रा प्रीति कुमारी ने 89% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया. वहीं जूही कुमारी ने 88.20% अंकों के साथ द्वितीय स्थान और आरती कुमारी ने 87.20% अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया. माध्यमिक परीक्षा में कुल 107 विद्यार्थी शामिल हुए थे, जिनमें से 93 विद्यार्थियों ने  फर्स्ट डिवीजन और 14 विद्यार्थियों ने सेकंड डिवीजन प्राप्त की. विद्यालय के इस शानदार परिणाम से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है.
DC दिलेश्वर महतो ने दी बधाई
जिला उपायुक्त दिलेश्वर महतो ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में उपलब्ध कराई जा रही बेहतर सुविधाओं का ही परिणाम है कि परीक्षा परिणाम लगातार बेहतर हो रहे हैं. गुमला के छात्र भी कड़ी मेहनत कर अपनी प्रतिभा को साबित कर रहे हैं. उन्होंने आगे कहा कि जिले के विभिन्न विद्यालयों में शैक्षणिक सुविधाओं को और मजबूत किया जाएगा, ताकि विद्यार्थियों को पढ़ाई में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े और वे हर परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर सकें. बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के अभिभावकों के चेहरों पर भी खुशी साफ झलक रही है.
पीएमश्री विद्यालयों की आधुनिक सुविधाओं से निखर रहा छात्रों का प्रदर्शन
सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि गुमला के बच्चे पढ़ाई के प्रति गंभीर हैं और यदि उन्हें बेहतर संसाधन मिलते रहें, तो वे और भी उत्कृष्ट परिणाम दे सकते हैं. शिक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि पीएमश्री विद्यालयों में सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही आधुनिक सुविधाएं विद्यार्थियों को प्रेरित कर रही हैं, जिसका सकारात्मक प्रभाव परीक्षा परिणामों में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है. विद्यालय से जुड़े अधिकारियों, डीआरडीए के निदेशक विद्या भूषण कुमार और प्राचार्य डॉ. कृष्ण कुमार ने भी इस उत्कृष्ट परिणाम पर सभी विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. पूरे गुमला जिले में इस सफलता को लेकर उत्साह और गर्व का माहौल बना हुआ है.

 

Tags - Gumla PM Shree Reselt Gumla Result of 10th Board Gumla PM SHree School Result news latest Jharkhand News JAC 10th Reselt Gumla Gumla 10th Result News Gumla 10th Result