रांची
रांची के जगन्नाथ मंदिर में तैनात गार्ड की हत्या कर दी गई है. प्राथमिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि कुछ चोर चोरी के इरादे से मंदिर परिसर घुसे थे. इसी दौरान गार्ड की हत्या कर दी गई. पुलिस को मंदिर की एक दानपेटी से पैसे चोरी होने के संकेत भी मिले हैं. जिससे इस वारदात के पीछे चोरी की मंशा मजबूत होती दिख रही है. हालांकि, हत्या के सटीक कारणों का अब तक खुलासा नहीं हो पाया है. इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस रेस हुई. मौके पर SSP राकेश रंजन पहुंचे और घटनास्थल का का निरिक्षण किया. पुलिस ने पूरे मंदिर परिसर को घेरकर जांच शुरू कर दी. पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पूरे परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा.
