logo

गोड्डा में बेकाबू रफ्तार लील गई जिंदगी, बाइक की टक्कर से युवक की मौत; हंगामा

WhatsApp_Image_2026-05-03_at_5_27_15_PM.jpeg

गोड्डा:

गोड्डा नगर थानाक्षेत्र के फसिया डंगाल के समीप आज एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक मो. सद्दाम अंसारी की मौत हो गई। वह गोड्डा के रोशनबाग असमबनी का निवासी था। मृतक मो. सद्दाम अंसारी पेशे से वाहन मिस्त्री था। वह फसिया डंगाल के पास एक बाइक की मरम्मत करने के बाद उसका ट्रायल ले रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी, जिससे दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।

डॉक्टरों की लाख कोशिश से भी नहीं बची जान

घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना प्रभारी दिनेश महली के निर्देश पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवकों को सदर अस्पताल गोड्डा पहुंचाया गया। चिकित्सकों के प्रयास के बावजूद इलाज के दौरान मो. सद्दाम अंसारी की मौत हो गई। दूसरे बाइक सवार की हालत गंभीर होने के कारण उसे भागलपुर रेफर कर दिया गया है।


 

मुआवजे की मांग पर सड़क पर हंगामा
घटना की खबर मिलते ही परिजनों में मातम छा गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना को लेकर आक्रोशित लोगों ने गोड्डा-दुमका रोड स्थित असनबनी चौक पर सड़क जाम कर दिया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं के बावजूद ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार नहीं हो रहा है और न ही सड़क सुरक्षा को लेकर कोई ठोस पहल की जा रही है। प्रदर्शनकारी मुआवजे और सड़क पर तेज रफ्तार चल रहे वाहन के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।