डेस्क:
झारखंड (Jharkhand) के दुमका (Dumka) में नाबालिग छात्रा अंकिता सिंह (Ankita Singh) की हत्या मामले में विपक्ष लगातार हमलावर है। अब केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने भी बड़ा बयान दिया है। केंद्रीय मंत्री ने अंकिता हत्याकांड के आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग की है। अंकिता हत्याकांड मामले में प्रदेश की हेमंत सरकार (Hemant Government) को कटघरे में खड़ा करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि इधर अंकिता को जला दिया गया और उधर पूरी झारखंड सरकार पिकनिक मना रही थई। मौज-मस्ती कर रही थी।

तुष्टिकरण की राजनीति कर रही सरकार!
अंकिता हत्याकांड मामले में हेमंत सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए केंदीय मंत्री ने कहा कि "टुकड़े-टुकड़े गैंग की सरकार वोट बैंक के लिए लगातार तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है। नाबालिग बच्ची की जान की कीमत पर ये करना काफी दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि अभी यदि किसी हिंदू युवक ने किसी मुस्लिम लड़की के साथ ऐसा किया होता तो राहुल गांधी और टुकड़े-टुक़ड़े गैंग के लोग पॉलिटिकल टूरिज्म पर निकल जाते। उन्होंने कहा कि सरकार आतंकियों के हाथ का खिलौना बन गई है"।

स्पीडी ट्रायल चलाकर हो फांसी की सजा
गिरिराज सिंह ने कहा कि मैं मांग करता हूं कि अंकिता को जिंदा जलाने वाले आरोपी को स्पीडी ट्रायल चलाकर फांसी की सजा दी जाये। गौरतलब है कि झारखंड के दुमका जिला अंतर्गत जिरुवाडीह (Jiruadih) की रहने वाली अंकिता सिंह को शाहरुख (Shahrukh) नाम के शख्स ने पेट्रोल डालकर जला दिया था। घटना 23 अगस्त को सुबह तकरीबन 4 बजे की है। अंकिता को रिम्स (रांची) में भर्ती करवाया गया था जहां 4 दिनों तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद अंकिता ने दम तोड़ दिया।

पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में हुआ अंतिम संस्कार
सोमवार को दुमका के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक सहित भारी संख्या में पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में अंकिता का अंतिम संस्कार किया गया। चूंकि मामला 2 समुदायों से जुड़ा है इसलिए किसी भी प्रकार की सांप्रदायिक हिंसा की आशंका को देखते हुए दुमका में धारा-144 लगा दी गई है। पुलिकर्मियों ने बाइक रैली निकाली है। चप्पे-चप्पे पर पुलिसकर्मी तैनात हैं।