logo

गिरिडीह में मोमिन सोसाइटी का इंटेखाबी शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, अताउर्रहमान सदर और मनीर आलम सचिव चुने गए

WhatsApp_Image_2026-04-26_at_1_35_28_PM.jpeg

गिरिडीह
गिरिडीह जिले के मोमिन सोसाइटी करहरबारी चौरासी पंचायत का आम इंटेखाबी प्रोग्राम शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे और पूरी प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ संपन्न कराई गई। इस अवसर पर समाज के लोगों ने एकजुटता और भाईचारे का परिचय दिया।नए नेतृत्व को मिला समाज का समर्थन
इंटेखाब की प्रक्रिया तैयब हुसैन फरीदी साहब की अध्यक्षता में पूरी की गई, जिनके मार्गदर्शन में सभी कार्य सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हुए। चुनाव में सर्वसम्मति से अताउर्रहमान को सदर (अध्यक्ष) और मनीर आलम को सचिव पद के लिए निर्विरोध चुना गया। दोनों के चयन पर उपस्थित लोगों ने खुशी जताई और उन्हें बधाई दी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सदर-ए-आला जनाब युसूफ अंसारी साहब मौजूद रहे। उन्होंने अपने संबोधन में नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए समाज के विकास, शिक्षा और आपसी एकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि मोमिन सोसाइटी समाज के उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है, बशर्ते सभी लोग मिलकर कार्य करें। ईमानदारी और निष्ठा से कार्य करने का भरोसा
कमिटी में नूर अहमद, साबिर अंसारी, नेजाम अंसारी, शमशेर अंसारी, मुमताज़ अंसारी, मुस्तकीम अंसारी सहित कुल 12 सदस्यों को शामिल किया गया है, जो समाज के विभिन्न कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। इसके अलावा कार्यक्रम में अतिथि के रूप में युसूफ अंसारी, चाँद रशीद, मास्टर अख्तर, अनवर अंसारी, हाजी तय्यब अंसारी एवं पूर्व वार्ड पार्षद सिराज सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अंत में नव-निर्वाचित पदाधिकारियों ने समाज के हित में ईमानदारी और निष्ठा से कार्य करने का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Tags - JharkhandGirdihSecreatry Manir Alam