logo

रांची के होटल अर्श में चल रहा था जुआ का खेल , पुलिस गिरफ्त में बिल्डर समेत 2; कैश भी बरामद

रांची के होटल अर्श में चल रहा था जुआ का खेल , पुलिस गिरफ्त में बिल्डर समेत 2; कैश भी बरामद

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड की राजधानी रांची के कोतवाली थानाक्षेत्र के कचहरी चौक स्थित होटल अर्श में जुआ खेलने की खबर मिलने पर पुलिस ने छापेमारी की। मामले की जानकारी मिलते ही शनिवार देर रात SSP  चंदन कुमार सिन्हा के निर्देश पर कोतवाली DSP प्रकाश सोय के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने होटल में छापेमारी की। इस छापेमारी के दौरान पुलिस ने बिल्डर सहित 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में बिल्डर रमेश शर्मा और जुआ खेलाने वाला मनोज पंडित शामिल हैं। मौके से पुलिस ने ताश के पत्ते, शराब और 1.70 लाख रुपये कैश भी बरामद किए हैं।CCTV कैमरे को किया था कवर 
बता दें, होटल अर्श के तीसरे फ्लोर पर कमरे में लगे CCTV कैमरे को जुआ खेलने वाले लोगों ने टिश्यू पेपर से ढंक दिया था। जब इसकी सूचना कोतवाली DSP प्रकाश को मिली तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर होटल में छापेमारी की। हालांकि, पुलिस को देखते ही कुछ लोग फरार हो गए, लेकिन पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
 

Tags - Gambling Ranchi Hotel Arsh 2 arrested Cash recovered Jharkhand News