logo

कैनाल में नहाने गये थे चार युवक, दो की डूबने से मौत

tata99987.jpg

जमशेदपुर
एमजीएम थाना अंतर्गत माचाडीह गांव में कैनाल में नहाने गये चार युवकों में से दो की डूबने से मौत हो गयी है। मृतक की पहचान गौरव कुमार और अभिषेक सिंह के रूप में हुई है। घटना रविवार शाम की है।  मिली जानकारी के अनुसार, दोनों मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बरेली के रहने वाले थे और जमशेदपुर के सोनारी में किराये के एक मकान में रहकर बांस की टोकरी आदि बनाने का काम करते थे। रविवार दोपहर चार युवक नहाने के लिए कैनाल गये थे। दो युवक कैनाल के किनारे नहा रहे थे। जबकि, इसी दौरान अभिषेक सिंह और गौरव कुमार ने गहरे पानी में छलांग लगा दिया और दोनों डूबने लगे। जिसके बाद दोनों का कुछ पता नहीं चला, जब एमजीएम थाना को घटना के बारे में जानकारी मिली तो स्थानीय गोताखोरों की मदद से दूसरे दिन यानी सोमवार को सुबह शव बरामद किया गया, जिसके बाद दोनों शवों को एमजीएम अस्पताल पोस्टमोरटर्म के लिए लाया गया है।

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest