द फॉलोअप डेस्क
पूर्व केंद्रीय मंत्री सह झारखंड प्रभारी जयप्रकाश नारायण यादव रविवार को रांची पहुंचे। बिरसा मुंडा हवाई अड्डा से निकलकर युवा राजद के पूर्व जिलाध्यक्ष राजू गोप के घर गए। बीते दिनों परिवार में घटी घटना की विस्तृत रूप से जानकारी ली। मालूम हो कि बीते दिनों राजू गोप के एकलौते पुत्र सात वर्षीय शौर्य कुमार का अपहरण कर अपराधियों ने हत्या कर दी। जयप्रकाश नारायण ने शोक संतप्त परिवार को संतावना दिया और आश्वस्त किया कि सरकार के स्तर पर बात कर कठोर से कठोर सजा दिलाने की बात करेंगे। अपराधी की गिरफ्तारी भी हो चुकी है उसे कठोर दंड मिले इसका भरपूर प्रयास होगा। झारखंड प्रभारी जयप्रकाश नारायण यादव के साथ युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष रंजन कुमार, प्रवक्ता डॉ. मनोज कुमार, मनोज कुमार पांडेय, कमलेश यादव, उज्ज्वल सिंह, गायत्री देवी आर्यन, जयप्रकाश कुमार सहित कई लोग मौजूद थे।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT