logo

दुखद : पूर्व विधायक हरिहर नारायण प्रभाकर का रिम्स में निधन, रवींद्र नाथ महतो ने जताया शोक 

पूर्व विधायक हरिहर नारायण प्रभाकर का रिम्स में निधन, रवींद्र नाथ महतो ने जताया शोक 

द फॉलोअप डेस्क
पूर्व विधायक हरिहर नारायण प्रभाकर का आज निधन हो गया। उन्होंने रांची के रिम्स में अंतिम सांसे ली। उनके निधन पर झारखंड विधानसभा के स्पीकर रवींद्र नाथ महतो ने शोक प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे। उनके परिवारजनों को इस दुख की घड़ी में सहन शक्ति प्रदान करें। बता दें कि प्रभाकर राज धनवार विधानसभा क्षेत्र से 1977, 1985 और 1990 में विधायक चुने गए थे।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N