logo

पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई ने चाईबासा पुलिस लाइन का किया निरीक्षण, समस्याओं की ली जानकारी

2311.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड के पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई ने शनिवार को चाईबासा पुलिस लाइन का मुआयना किया। जिसमें उन्होंने पाया कि जिला पुलिस के जवानों के बैरक की स्थिति दयनीय है। एक-एक शेड में कई छेद हो चुके हैं। इतना ही नहीं बिल्डिंग में झाड़ उग रहे हैं। डस्टबिन सड़ चुके हैं। शौचालय भवन खंडहर में तब्दील हो गया है। यहां रात्रि के समय सर्प दंश का खतरा बना रहता है। जवानों से समस्या सुनने के बाद पूर्व मंत्री ने राज्य सरकार एवं चाईबासा डीसी से निवेदन किया कि जल्द से जल्द जिला पुलिस के जवानों के लिए उत्कृष्ट भवन का निर्माण कराया जाए। उनके लिए शौचालय के साथ मेस की उत्तम व्यवस्था हो।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N