द फॉलोअप डेस्क, रांची
नए साल 2025 की शुरुआत के साथ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से नेता पदाधिकारी मिलकर बधाई दे रहे हैं। इस बीच शुक्रवार को इंडिया गठबंधन के कई नेता मुख्यमंत्री आवास में हेमंत सोरेन से मुलाकात कर उन्हें नए साल की शुभकामनायें दी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलने वालों में खिजरी विधायक राजेश कच्छप, पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता सुबोधकांत सहाय और पूर्व मंत्री बेबी देवी शामिल हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी उनसे आवास पर मिलने आये सभी नेताओं को नववर्ष की बधाई दी।
