logo

गोंदा में ब्राउन शुगर तस्करी का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार; Alto कार, मोबाइल और नगद जब्त

ARREST0023.jpg

रांची 

रांची। गोंदा थाना पुलिस ने 15 मई 2025 को नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग मादक पदार्थ ब्राउन शुगर की तस्करी करने की फिराक में हैं और Alto K10 कार (नं. JH 02AR 9991) से कांके रोड होते हुए गुजरने वाले हैं। इसके आधार पर नीमगढ़ मोड़ के पास छापेमारी कर संदिग्ध वाहन को रोका गया।
वाहन की तलाशी में पुलिस को कुल 70.05 ग्राम ब्राउन शुगर, तीन मोबाइल फोन और Alto कार के साथ-साथ नकद ₹9600 (500-500 के 19 नोट व एक ₹100 का नोट) भी बरामद हुए। यह कार्रवाई थाना प्रभारी की निगरानी में की गई, जो पुलिस अधीक्षक के विशेष निर्देश पर अंजाम दी गई थी।


गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम इस प्रकार हैं:
1.    गुंजन कुमार सिंह, पिता स्व. राज कुमार सिंह, ग्राम सुरुसराय, थाना कांके, रांची
2.    दुर्गा कुमार सिंह, पिता स्व. तारकेश्वर सिंह, ग्राम धानपकनर, थाना गोंदा, रांची
3.    अमरजीत यादव, पिता लोसलर यादव, ग्राम गोबिंदपुर, थाना गोंदा, रांची
4.    सागर कुमार, पिता स्व. अजय कुमार, निवासी चांपी रोड, थाना कांके, रांची
5.    पंकज बेदिया, पिता स्व. विशाल बेदिया, ग्राम धानपकनर, थाना गोंदा, रांची
बरामदगी का विवरण:
•    गुंजन कुमार सिंह के पास से लगभग 19.75 ग्राम ब्राउन शुगर और मोबाइल फोन मिला।
•    अन्य चार अभियुक्तों के पास से कुल 50.3 ग्राम ब्राउन शुगर, दो मोबाइल फोन और नकद ₹9600 बरामद हुए।
सभी आरोपियों के खिलाफ NDPS Act की धारा 21(b)/22/29 तथा भारतीय दंड संहिता की धारा 111(2)(b)/111(3) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, यह पूरी कार्रवाई नशे के अवैध कारोबार को जड़ से खत्म करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है।
गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। आगे की जांच जारी है।

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest