logo

बेतिया : जमीन विवाद में गोलीबारी, 5 महिलओं को लगी गोली, आरोपी गिरफ्तार

GOLI2.jpg
द फॉलोअप डेस्क 

बिहार के बेतिया के जगदीशपुर प्रखंड के नकटी पटेरवा गांव में जमीन विवाद में गालीबारी हुई। जिसमें 5 महिलाओं को गोली लगी है। घटना की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची और गोली चलाने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यहां पट्टे वाले एक जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद चल रह है। पुलिस का कहाना है जमीन पर कब्जा करने के को लेकर गोलीबारी हुई है।

1985 में सरकार ने अनुदान में दी थी जमीन

घायलों के परिजनों कहाना है कि जिस जमीन को लेकर विवाद हुआ है। वह जमीन सरकार द्वारा 1985 में अनुदान में दिया गया था। जबकि, इस जमीन को लेकर मामला कोर्ट में चल रहा है। वहीं, एक पक्ष ने दावा किया है कि इस जमीन को लेकर कोर्ट ने उसके पक्ष में फैसला सुना चुका है।

जबरन जमीन जोतने पर विवाद

घटना को लेकर बताया जा रहा है कि एक पक्ष ट्रैक्टर लेकर पहुंचा और जबरन जमीन जोतने लगा। इसी दौरान दूसरे पक्ष द्वारा रोके जाने पर विवाद खड़ा हो गया। इसी क्रम में पहले पक्ष के एक युवक शिशिर दुबे ने तबाड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिसमें 5 महिलाओं को गोली लगी। फायरिंग में अमृता देवी, बबिता देवी, चंदा देवी, शनिखा देवी और मंजू देवी, को गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गई। फिलहाल, पुलिस गिरफ्तार युवक से पूछताछ कर रही है।