logo

पलामू में स्टोन माइंस पर फायरिंग, पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार; ATS टीम जांच में जुटी 

firing28.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के चांदो में आज सुबह स्टोन माइंस पर फायरिंग की घटना सामने आई है। बाइक सवार अपराधियों ने माइंस को निशाना बनाकर सात राउंड फायरिंद की। हालांकि चांदो पिकेट पर तैनात पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अपराधियों का पीछा कर 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से 4 हथियार बरामद किए गए हैं। 

पलामू एसपी रीष्मा रमेशन ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों का संबंध कुख्यात सुजीत सिन्हा गिरोह से है। पुलिस अब मामले की गहराई से जांच कर रही है और एटीएस की टीम भी पूछताछ में जुटी है। इससे पहले रांची और ओरमांझी में भी इन अपराधियों द्वारा फायरिंग की गई थी। 

पुलिस ने इलाके में सर्च अभियान तेज कर दिया है। बताया जा रहा है कि सुजीत सिन्हा ने पलामू के विभन्न स्टोन माइंस संचालकों से रंगदारी की मांग की थी। हाल ही में यूपी के 2 गुर्गों को इसी मामले में गिरफ्तार किया गया था। दीपक सिंह नाम के गुर्गे के जरिए रंगदारी मांगी जा रही थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दीपक सिंह को यूपी से गिरफ्तार कर लिया था। एसपी ने बताया कि विभन्न थाना क्षेत्रों में रंगदारी से जुड़ी कई एफआईआर दर्ज हैं और पुलिस इन मामलों में सख्त कार्रवाई कर रही है। 


 

Tags - Jharkhand News Jharkhand Hindi News Jharkhand Latest News Palamu News Stone Mines Firing ATS