logo

पटना में बॉयज हॉस्टल में लगी आग, 40 लोगों का किया गया सुरक्षित रेस्क्यू

रोतो4.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
पटना के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक बॉयज हॉस्टल में अचानक आग लग गई। आग लगते ही अफरा-तफरी मच गई और सूचना मिलते ही दमकल और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया और सभी 40 लोगों का रेस्क्यू कर लिया गया है। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। चश्मदीद सुजीत कुमार ने बताया कि एक कमरे में आग लगी थी और धुआं और आग की लपटें देखकर वह तुरंत वहां पहुंचे। जिस कमरे में आग लगी थी, वहां 4 लड़के फंसे हुए थे, जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। जिला अग्निशमन पदाधिकारी मनोज नट ने बताया कि किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ है और आग लगने की पहली वजह शॉर्ट सर्किट सामने आई है, लेकिन इसकी जांच कराई जाएगी।