logo

Ranchi : विधायक अनूप सिंह के खिलाफ अरगोड़ा थाने में FIR के लिए आवेदन

ANOOP.jpg

रांचीः
बेरमो विधायक अनूप सिंह के खिलाफ रांची के अरगोड़ा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक कैश कांड में गिरफ्तार जामताड़ा विधायक डॉ. इरफान अंसारी के अधिवक्ता ने यह आवेदन दिया है। कैश कांड मामले में ये बड़ी अपडेट सामने आई है। अनूप सिंह पर इरफान अंसारी के खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। दरअसल, इरफान अंसारी फिलहाल पश्चिम बंगाल सीआईडी की गिरफ्त में है जहां उनसे लगातार पूछताछ जारी है।