logo

अच्छी खबर : 16वीं राष्ट्रीय एरोबिक जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में झारखंड का शानदार प्रदर्शन

arobick.jpg

जमशेदपुरः
26 एवं 27 मार्च 2022 को बेंगलुरु के गोपालन स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में संपन्न राष्ट्रीय एरोबिक जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में झारखंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। एयरो डांस में झारखंड की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे देश में चौथा स्थान प्राप्त किया। झारखंड राज्य के एरोबिक जिम्नास्टिक के लिए यह पहला मौका था कि उन्होंने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लिया और सभी वर्ग की टीमों ने अपने-अपने वर्ग में उत्साहजनक परिणाम दिए। 


इनका रहा शानदार प्रदर्शन 
सब जूनियर वर्ग में झारखंड की मुस्कान गुप्ता ने छठा स्थान प्राप्त किया। ओम कुमार ने नवां स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में आयुष स्वांसी और तनुश्री ने सातवां स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग के एकल प्रतियोगिता में पप्पू कुमार एवं दीप रानी मांझी ने एवं राजवीर तथा पम्मी कुमारी ने शानदार प्रदर्शन किया। झारखंड राज्य के खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता के एरो नृत्य में शानदार प्रदर्शन करते हुये पूरे देश में चौथा स्थान प्राप्त कर राज्य का गौरव बढ़ाया।

 

खिलाड़ियों को दी गई बधाई 
झारखंड के खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर झारखंड जिम्नास्टिक संघ के अध्यक्ष, आर०के० आनन्द, झारखंड आॉलंपिक संघ के सचिव मधुकांत पाठक, अनिल जयसवाल, शिवेन्दु दूबे, महा-सचिव निशिकांत पाठक, झारखंड जिम्नास्टिक संघ  कार्यकारी सचिव राजीव रंजन, कोषाध्यक्ष, गोविंद झा, उपाध्यक्ष -तूलिका श्रीवास्तव, रंजना रंजन, दीपक गुप्ता, लायन्स क्लब के अध्यक्ष प्रदीप जैन, धनबाद जिला जिम्नास्टिक संघ के अध्यक्ष शशिकांत पाण्डेय, तथा अन्य जिला संघों ने टीम के शानदार प्रदर्शन पर बधाई दी।