logo

चेशायर होम रोड भूमि घोटाले में पांच लोगों को ED का समन

तत.jpg

द फॉलोअप,रांची
राजधानी के चेशायर होम रोड स्थित लगभग एक एकड़ भूमि की अवैध खरीद बिक्री के मामले में ईडी ने पांच लोगों को पूछताछ के लिए समन किया है। इनमें धनंजय तिवारी, अनिल झा और आशीष गोराई व दो अन्य लोग शामिल हैं। मालूम हो कि ईडी ने इस मामले में कांड संख्या 5/2023 किया था। यह विवादित जमीन रांची के सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गाड़ी मौजा स्थित चेशायर होम रोड में है, जिसका खाता नंबर 37 और प्लॉट नंबर 28 है। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि इस 1 एकड़ जमीन की खरीद-बिक्री के लिए फर्जी कागजात (जालसाजी कर डीड) तैयार किए गए थे, और जमीन के रैयत (मालिक) भी फर्जी खड़े किए गए थे।


यह जमीन फर्जी डीड के आधार पर मुख्य आरोपी और कारोबारी विष्णु अग्रवाल और उनकी पत्नी अनुश्री अग्रवाल के नाम पर खरीदी गई थी।इस भूमि घोटाले के पीछे भू-माफियाओं और सरकारी अधिकारियों का एक बड़ा सिंडिकेट काम कर रहा था, जिसमें रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन, प्रेम प्रकाश, अमित अग्रवाल और राजेश राय समेत 10 आरोपियों के खिलाफ ईडी ने आरोप पत्र (चार्जशीट) दाखिल किया है। ईडी (ED) ने इस घोटाले की जांच के दौरान चेशायर होम रोड की इस 1 एकड़ जमीन को अस्थाई रूप से जब्त कर लिया है।

Tags - Jharkhand Ranchi Cheshire Homes land scam ED summons