logo

ब्रेकिंग : साहिबगंज SP नौशाद आलम को ED का समन, जानें क्यों

spnaushadalam.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची 

प्रवर्तन निदेशालय ने साहिबगंज के पुलिस अधीक्षक नौशाद आलम को समन किया है। उनसे खनन घोटाला केस में गवाह विजय हांसदा से संबंधित एक मामले में पूछताछ होना है। बता दें कि नौशाद आलम वह पहले आईपीएस अधिकारी हैं जिनको ईडी ने समन किया है।

इससे पहले कई आईएएस अधिकारियों को पूछताछ के लिए ईडी कार्यालय आ चुके है। 2 आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल और छवि रंजन तो जेल में हैं। खनन घोटाला केस में साहिबगंज के डीसी रामनिवास यादव से पूछताछ हो चुकी है। बता दें कि नौशाद आलम को अभी कुछ महीने पहले ही साहिबगंज का एसपी बनाया गया है। इससे पहले वह, रांची के ग्रामीण एसपी के रूप में कार्यरत थे। धीरे-धीरे समन से संबंधित और डिटेल सामने आएगी।