logo

गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में आज होगी पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक 

amit00125.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
आज रांची में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक होगी। बैठक रांची के रेडिसन ब्लू होटल में सुबह 11 बजे से शुरू होगी। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह करेंगे। मंत्री अमित शाह बुधवार देर रात को ही रांची पहुंचे हैं। बैठक को लेकर प्रशासनिक स्तर पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंगलवार शाम केंद्रीय गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव मनोज केजरीवाल ने होटल में अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में राज्य सरकार द्वारा गठित विभिन्न सेल के पदाधिकारी भी मौजूद थे। गृह मंत्रालय सचिवालय से भी कई अधिकारी रांची पहुंच चुके हैं।

पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की इस अहम बैठक में कुल 20 मुद्दों पर चर्चा होनी है। इसमें बिहार सरकार की ओर से मंत्री विजय चौधरी और सम्राट चौधरी, ओडिशा से मुख्यमंत्री मोहनचरण मांझी, उपमुख्यमंत्री पार्वती परीदा और मंत्री मुकेश महालिंगम शामिल होंगे। पश्चिम बंगाल की ओर से मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य बैठक में हिस्सा लेंगी। झारखंड की ओर से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बैठक में शामिल होंगे। वे भी बुधवार शाम को दिल्ली से रांची लौट गए हैं। जानकारी के मुताबिक झारखंड सरकार बैठक में गृह मंत्रालय को एक मांग पत्र सौंप सकती है, जिसमें केंद्र से लंबित बकाया राशि की मांग, विशेष केंद्रीय अनुदान, और एसआरई फंड की बहाली जैसी प्रमुख बातें शामिल होंगी। 

Tags - Jharkhand News Ranchi News Ranchi Latest News Eastern Zonal Council Meeting Home Minister Amit Shah Chief Minister Hemant Soren