logo

अंकिता हत्याकांड : दूसरा आरोपी 'नईम उर्फ छोटू खान' चढ़ा पुलिस के हत्थे, भेजा गया जेल

a1319.jpg

दुमका: 

दुमका (Dumka) में घटित अंकिता हत्याकांड (Ankita Murder Case) मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ छोटू खान (Naeeem Khan) को गिरफ्तार कर लिया है। दुमका के पुलिस अधीक्षक अंबर लकड़ा (SP Amber Lakra) ने जानकारी दी है कि आरोपी नईम को दुमका कोर्ट (Dumka Court) में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले में पहले ही मुख्य आरोपी शाहरुख हुसैन (Shahrukh Khan) को गिरफ्तार कर चुकी है।

 

अंकिता ने लिया था नईम का नाम
अंकिता ने मरने से पहले अपने बयान में नईम उर्फ छोटू खान का नाम भी लिया था। दरअसल, अंकिता का एक वीडियो वायरल है जिसमें वो बता रही है कि मुख्य आरोपी शाहरुख ने घटना से एक दिन पहले शाम को तकरीबन 8 बजे उसे जान से मारने की धमकी दी थी। बकौल अंकिता उन्होंने ये बात अपने पिता को बताई थी। पिता ने उनसे कहा कि सुबह होने दो फिर देखते हैं। अंकिता ने आगे बताया कि सुबह 4 बजे शाहरुख ने खिड़की के जरिए पेट्रोल छिड़का और आग लगा दी। अंकिता के मुताबिक जब उन्होंने खिड़की खोलकर देखा तो शाहरुख और नईम उर्फ छोटू खान भाग रहा था। अंकिता के इस बयान को काफी अहम माना जा रहा है। मृत्युपूर्व दिया गया अंकिता का ये बयान आरोपियों को सजा दिलाने में अहम साबित होगा।

 

23 अगस्त को हुआ था अंकिता पर हमला
ये पूरा मामला 23 अगस्त का है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक अंकिता अपने घर में सो रही थी। तड़के 3 बजे मुख्य आरोपी शाहरुख अपने साथ नईम उर्फ छोटू को लेकर पहुंचा और अंकिता पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। गंभीर रूप से झुलसी अंकिता को रिम्स (रांची) में भर्ती करवाया गया जहां इलाज के दौरान 28 अगस्त को उसने दम तोड़ दिया।