logo

गिरिडीह में गोलगप्पा खाने के बाद दर्जनों बच्चे बीमार, सदर अस्पताल में भर्ती; एक की गई जान

giridih_golgappa.jpg

गिरिडीह
गिरिडीह में बीते कल गोलगप्पा खाने के बाद आज कई बच्चों की तबियत अचानक बिगड़ने लगी. शुरुआत में परिजन इसे सामान्य मानकर घर पर ही कराने लगें, लेकिन फिर भी  बच्चों की हालत बिगड़ने लगी. हालत बिगड़ने पर आज सभी बच्चों को आनन-फानन में सदर अस्पताल लाया गया. वहीं अस्पताल में 6 वर्षीय मासूम रंजन को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. अस्पताल के सीएस बीपी सिंह ने बताया कि रंजन की मौत अस्पताल लाने से पहले ही हो गई थी. रंजन की मौत से पूरे इलाके में मातम पसर गया है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं मोहल्ले में सन्नाटा छा गया है.जानकारी के अनुसार, मुफ्फासिल थाना क्षेत्र के बजटो मोहल्ले में बीते कल कई बच्चों ने गोलगप्पा खाया. बताया जा रहा है कि गोलगप्पा खाने के बाद दर्जनों बच्चे फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए. परिजनों के अनुसार, मोहल्ले में एक ठेला लगाकर गोलगप्पा बेचने वाला व्यक्ति आता था. उसी के गोलगप्पे खाने के बाद सभी बच्चों की तबीयत बिगड़ी. फिलहाल अस्पताल में अन्य बच्चों का इलाज जारी है, जबकि प्रशासन से मामले की जांच और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठने लगी है.

 

Tags - afetr eating golgappa children sick one children death Golgappa food poisning news Giridih Sadar Hospital news Giridih Food Poisnig news Food poisning news Giridih news updates