logo

देवघर में नंदी ओवरब्रिज के नीचे कांस्टेबल राजू का शव मिलने से सनसनी

ेोलगू.jpg

द फॉलोअप डेस्क
देवघर शहर के नंदन पहाड़ स्थित नंदी रेलवे ओवरब्रिज के नीचे बुधवार सुबह एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने सुबह शव देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही देवघर एसडीपीओ अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में जसीडीह थाना की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल को घेर लिया, शव को कब्जे में लिया और जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक पूछताछ में आसपास के लोगों से जानकारी ली गई। पूर्व वार्ड पार्षद आशीष पंडित ने बताया कि उन्हें सुबह शव मिलने की सूचना मिली, जिसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस की शुरुआती जांच में मौत के कारण के तौर पर डूबने की संभावना जताई जा रही है, लेकिन वास्तविक कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा। घटना की गंभीरता इस बात से और बढ़ जाती है कि मृतक की शिनाख्त कांस्टेबल राजू के रूप में हुई है, जो देवघर पुलिस लाइन में तैनात थे। कांस्टेबल का शव मिलने से पुलिस महकमे में भी हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस अब हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि कांस्टेबल राजू इस इलाके में कैसे पहुंचे और किन परिस्थितियों में उनकी मौत हुई। जांच में सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल कॉल डिटेल्स और परिजनों से पूछताछ जैसी कई बिंदुओं पर ध्यान दिया जा रहा है।