logo

ऑफिस में सिगरेट पीते वीडियो वायरल, चाईबासा के जनसेवक को डीसी ने किया सस्पेंड

chaibasa0321.jpg

चाईबासा 
चाईबासा से एक सरकारी बाबू का ऐसा वीडियो सामने आया, जिसने जिले से लेकर राज्य स्तर तक हड़कंप मचा दिया। वायरल वीडियो में जनसेवक जगमोहन सोरेन अपने सरकारी कार्यालय में टेबल पर बैठे-बैठे सिगरेट पीते नजर आ रहे हैं। सरकारी कामकाज की फाइलें एक तरफ रख दी गई हैं और बाबू साहब कश लगाने में मशगूल हैं। इस दौरान वे किसी से यह कहते भी सुने जा रहे हैं, “प्यार में इतना चलता है भाई”।


वीडियो के सामने आते ही यह सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया। खुद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, “यह स्थिति बिल्कुल बर्दाश्त के क़ाबिल नहीं है। चाईबासा डीसी को विधिसम्मत कठोर कार्रवाई का निर्देश देता हूं।” मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद चाईबासा उपायुक्त ने तत्काल संज्ञान लेते हुए जनसेवक जगमोहन सोरेन को निलंबित कर दिया। साथ ही पूरे मामले की जांच चाईबासा के डीडीसी को सौंपी गई है। उन्हें अनुशासनात्मक कार्रवाई तय करने का निर्देश दिया गया है।
 

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest