रांचीः
कभी नक्सलियों की गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजने वाले बूढ़ा पहाड़ के पास आज खुद सरकार पहुंच रही है। दशकों से नक्सलियों को देखकर जीवन काट रहे ग्रामीणों ने आज पहली बार अपनी सरकार को इतने करीब से देखा है। मौका था आपकी सरकार आपके कार्यक्रम का। दरअसल आज ‘आपकी योजना- आपकी सरकार- आपके द्वार” कार्यक्रम के लिए गढ़ना डीसी रमेश घोलप बूढ़ा पहाड़ इलाकों में बसे गांव तक पहुंचे। यह ऐसा इलाका था जहां 7 दशकों से प्रशासन कभी नहीं पहुंच सकी था। लेकिन अब बूढ़ा पहाड़ नक्सलियों का गढ़ नहीं रहा है। हमारे सुरक्षाबलों ने अपना अदम्य साहस, धैर्य और सूझबूझ से इस पहाड़ को नक्सली रहित कर दिया है। अब यहां भी सरकार पहुंच रही है।

अनुभव साझा किया
आज जब डीसी बूढ़ा पहाड़ के पंचायतों में पहुंचे,तो ग्रमीणों की आंखों में चमक थी। लोग अपनी सरकार को बड़े ही उम्मीद से देख रहे थे। सबके मन में आस जगी कि अब उनका भी जीवन बदलेगा। वह भी बाकि लोगों की तरह बिना डरे जीवन गुजारेंगे। आज ग्रामीणों से हुए मुलाकात की तस्वीर डीसी ने अपने ट्वीटर पर साझा किया है। उन्होंने लिखा है, कि "गढ़वा में बूढ़ा पहाड़ से शुरू हुआ आप की योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम। माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देश पर आजादी के बाद पहली बार बूढ़ा पहाड़ के खपरी महुआ गांव पहुंचा जिला प्रशासन डीसी ने एसपी , सीआरपीएफ कमांडेंट समेत पदाधिकारियों के साथ सुनी जनता की समस्या"