जामताड़ाः
साइबर अपराधी आए दिन ठगी के नए-नए तरीके अपनाते रहते हैं। पुलिस एक मामला सुलझाती नहीं है कि साइबर अपराधी दूसरा हथकंडा लोगों को ठगने के लिए अपना लेते हैं। जामताड़ा साइबर अपराधियों का गढ़ है हर दिन यहां से साइबर अपराधियों के अलग-अलग करतूत सामने आते हैं। ताजा मामला मिहिजाम थाना क्षेत्र के शहरडंगाल गांव का है। यहां बिजली मिस्त्री का काम करने वाले शिबू दास को साइबर अपराधियों ने ठग लिया है। शिबू दास ने पुलिस को बताया है की 2 माह में आरोपियों ने अब तक उसके खाते से 32000 उड़ा लिए हैं।

उसने बताया कि एसबीआई बैंक में उसका खाता है। उसने जिस नंबर से अपना बैंक खाता रजिस्टर करवाया था। साइबर अपराधी ने उसे हटाकर नया नंबर रजिस्टर करवा दिया। इस वजह से उसके खाते से पैसा उड़ गया है। शिबू ने कहा कि जब मुझे इस बात की जानकारी हुई तो मैं बैंक गया डिटेल्स निकलवाया तो पता चला 17 अक्टूबर को 15000 और नवंबर माह की 13 तारीख को 17000 उसके खाते से निकाल लिए गए। शिबू ने कहा कि वह बेहद गरीब है। अपने बच्चों की पढ़ाई के लिए उसने पैसे बचाया था। किसी तरह से मिस्त्री का काम कर के अपने परिवार का भरण पोषण करता है।