logo

जामताड़ा में साइबर ठग गिरफ्तार, YONO ऐप के जरिए खातों से उड़ाता था लाखों रुपये

tsrnurs.jpg

द फॉलोअप डेस्क
जामताड़ा पुलिस को साइबर अपराध में बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर साइबर अपराध थाना की टीम ने मोहनपुर-गुनीडीह कच्ची सड़क के पास छापेमारी कर एक शातिर साइबर ठग को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान अतुल अंसारी (28 वर्ष) के रूप में हुई है, जो करमाटांड़ थाना क्षेत्र के गुनीडीह गांव का निवासी है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर साइबर पुलिस अधिकारी मनीष कुमार गुप्ता के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। टीम ने आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन और एक सिम कार्ड बरामद किया। पुलिस के अनुसार आरोपी का नेटवर्क पूरे भारत में सक्रिय था।
आरोपी का ठगी का तरीका बेहद चालाक था। वह लोगों को कॉल कर YONO App चालू कराने का झांसा देता था। इसके बाद व्हाट्सएप और स्क्रीन शेयरिंग ऐप के जरिए पीड़ितों के यूजर आईडी, पासवर्ड और OTP हासिल कर उनके बैंक खातों से पैसे उड़ा लेता था। मामले में जामताड़ा साइबर थाना में कांड संख्या 19/26 दर्ज किया गया है। आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं (BNS 2023, IT Act और Telecommunications Act 2023) के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने आम जनता को चेतावनी दी है कि किसी भी अनजान कॉल पर OTP, पासवर्ड या स्क्रीन शेयरिंग की अनुमति न दें। बैंक अधिकारी कभी भी फोन पर ऐसी संवेदनशील जानकारी नहीं मांगते।

 

Tags - Jamtara cybercrime news Bank account hacking scam Screen sharing cyber scam India cyber police action Cybercrime Thana Jamtara Online banking fraud India Telecommunications Act 2023 violation IT Act cybercrime case Indian bank scam news