logo

दरोगा के वेतन के नाम ट्रेज़री से 4.29 करोड़ निकाले, अकाउंटेंट गिरफ्तार; पत्नी भी राजदार

jhpolice2.jpg

बोकारो
जिले में ट्रेजरी से फर्जी निकासी का मामला अब गंभीर रूप लेता जा रहा है। पुलिस अधीक्षक के खुलासे के अनुसार, एक हवलदार के नाम पर बीते करीब 25 महीनों में कुल 4 करोड़ 29 लाख 71 हजार की अवैध निकासी की गई है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी अकाउंटेंट कौशल कुमार पाण्डे को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
जांच के दौरान चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। बताया गया कि ट्रेजरी पोर्टल में जन्म तिथि और बैंक खाता संख्या में बदलाव कर इस फर्जीवाड़े को अंजाम दिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि निकाली गई पूरी राशि उसने अपनी पत्नी अनु पाण्डेय के खाते में ट्रांसफर कर दी थी।
एसपी ने बताया कि वेतन मद के नाम पर बार-बार रकम निकाली जाती रही, जिससे यह साफ होता है कि यह सुनियोजित तरीके से किया गया घोटाला है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि मामले में शामिल सभी दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस पूरे फर्जीवाड़े में ट्रेजरी और पुलिस विभाग के अन्य कर्मियों की भूमिका क्या रही। विभागीय समन्वय में कहीं लापरवाही या मिलीभगत तो नहीं हुई, इसकी भी गहन पड़ताल जारी है।
 

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest Breaking News Dai।y News News Update।atest News Nationa। News State News