logo

गैंगस्टर अमन साहू गैंग के अपराधियों ने ATS और रामगढ़ पुलिस पर की ताबातोड़ फायरिंग, DSP और दरोगा घायल 

गैंगस्टर अमन साहू गैंग के अपराधियों ने ATS और रामगढ़ पुलिस पर की ताबातोड़ फायरिंग, DSP और दरोगा घायल 

द फॉलोअप डेस्क
जेल में बंद गैंगस्टर अमन साहू गैंग के अपराधियों ने सोमवार रात 9 बजे एंटी टेरेरिस्ट स्क्वाड (ATS) और रामगढ़ पुलिस पर ताबडतोड फायरिंग की। इस फायरिंग में एटीएस डीएसपी और रामगढ़ के दरोगा को गोली लगी है। दोनों का इलाज हो गया है और दोनों खतरे से बाहर है।  डीएसपी के पेट में दाहिनी और गोली लगी है। वही दरोगा सोनू कुमार साह को पैर में गोली लगी थी। अब इस मामले की जांच सीआईडी की टीम करेगी। टीम घटनास्थल पर पहुंच चुकी है। सीआईडी डीएसपी जीबीएन चौधरी ने बताया कि घटना की जांच करने आया हूं। घटनास्थल को चिन्हित पर सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।


देर रात तक चलती रही डीएसपी की सर्जरी
घटना जवानों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया है। मेडिका में देर रात तक डीएसपी नीरज कुमार को लगी गोली को निकालने के लिए सर्जन डॉक्टर गौतम चंद्रा के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम जुटी रही। गोली पसली में के दाहिने ओर लगी थी जो पेट से होते हुए बाहर निकल गई। गोली के जख्म औऱ शरीर के अंदरूनी अंगों के नुकसान को देखते हुए ऑपरेशन थिएटर में उनकी सर्जरी की जा रही थी। वही दरोगा के पैर में लगी गोली को निकालने में भी डॉक्टर जुटी रही। फिलहाल दोनों खतरे से बाहर है। 


बॉबी खान को पकड़ने गई थी टीम
घटना को लेकर मिली जानकारी के अनुसार एटीएस की टीम ने सोमवार की दोपहर अमन साहु गैंग के कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। इसमें गैंग के बॉबी खान के बारे में उन्हें जानकारी मिली। इसके बाद एटीएस व रामगढ़ पुलिस की संयुक्त टीम बॉबी खान को गिरफ्तार करने निकली। टीम रात करीब 9:00 बजे सरना उच्च विद्यालय के समीप पुलिस पहुंची। उसी वक्त बॉबी खान एक अन्य युवक के साथ बाइक से जाता दिखा। टीम ने जैसे ही बॉबी खान को पकड़ने की कोशिश की, बाइक के पीछे बैठे अपराधी ने ताबड़-तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इसी दौरान डीएसपी और दारोगा को गोली लगी।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N