logo

कांग्रेस का "एक मुलाकात अपनों के साथ" अभियान शुरू, सरकार की योजनाओं पर प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने की चर्चा

कांग्रेस का "एक मुलाकात अपनों के साथ" अभियान शुरू, सरकार की योजनाओं पर प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने की चर्चा

द फॉलोअप डेस्कः
प्रदेश कांग्रेस का "एक मुलाकात अपनों के साथ" अभियान मंगलवार से शुरू हो गया। कार्यक्रम के तहत पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने रांची महानगर के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने कांके शहरी प्रखंड, मोराबादी प्रखंड, रातू रोड उत्तर प्रखंड, रातू रोड दक्षिण प्रखंड, किशोरगंज, हिदपीढ़ी, अरगोड़ा, हिनू प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों, कार्यकर्ताओं तथा कांग्रेसजनों  से मुलाकात की और संगठन तथा सरकार की ओर से चलायी जा रही योजनाओं की विस्तार से चर्चा की। सबसे पहले वे कांके शहरी प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल उरांव से उनके आवास में मिले। इसके बाद मोराबादी प्रखंड कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विक्की करमाली के आवास में कांग्रेसजनों से मुलाकात की। इसके अलावा भी उन्होंने कांग्रेस के अन्य क्षेत्रों के नेताओं और कार्यकर्ताओं से बात की और उनसे सरकार की योजनाओं पर चर्चा की।