logo

झारखंड : कांग्रेस प्रवक्ता अलका लांबा पहुंची रांची, शुक्रवार को करेंगी प्रेस वार्ता

alka_lamba.jpeg

डेस्क:
कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता अलका लांबा आज गुरूवार को दोपहर करीब दो बजे रांची बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंची। जहां झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वक्ताओं ने राष्ट्रीय प्रवक्ता अलका लांबा को गुलदस्ता देकर उनका भव्य स्वागत किया। अलका लांबा कल 09 जुलाई को प्रदेश कांग्रेस भवन, रांची में पूर्वाह्न 10ः30 बजे संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करेंगी।


 
प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर समेत अन्य नेताओं ने किया स्वागत
एयरपोर्ट पर अलका लांबा का स्वागत करने वालों में प्रदेश प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद, डॉ एम तौसीफ आभा सिंह, सतीश पॉल मुजनी, ईश्वर आनंद मुख्य रूप से शामिल थे।प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ एम तौसीफ ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अलका लांबा कल 09 जुलाई को प्रदेश कांग्रेस भवन, रांची में पूर्वाह्न 10ः30 बजे संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करेंगी। इसके पश्चात अपराह्न 01 बजे दिल्ली के लिए वापस रवाना हो जायेंगी ।