logo

कांग्रेस : प्रभारी के साथ दिल्ली में  झारखंड के कांग्रेसी नेताओं की बैठक संपन्न, आगे की रूपरेखा पर हुई चर्चा 

HJHFTGDRETUITY.jpg

दिल्लीः
आज दिल्ली में झारखंड कांग्रेस के नेताओं के साथ प्रभारी अविनाश पांडे ने बैठक कर आगे की रूपरेखा पर चर्चा की। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर  सहित प्रदेश के पूर्व अध्यक्षगण डॉ रामेश्वर उरांव, डॉ अजय कुमार, सुखदेव भगत, प्रदीप बलमुचू सहित अग्रिम संगठन विभाग व प्रकोष्ठों के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शामिल रहें।


17 को हैं संवाद कार्यक्रम 
इस बैठक का मूल मकसद संगठन को मजबूत करने के उपायों पर विचार करना था। 17 अप्रैल को झारखंड के सभी 262 प्रखंडों में संवाद कार्यक्रम होंगे। प्रखंड अध्यक्ष इसके संयोजक होंगे। 5 अप्रैल को दिल्ली में सभी संयोजकों की बैठक होगी। 


संवाद यात्रा का भी आयोजन 
झारखंड प्रभारी अविनाश पांडे ने बताय है कि 12-20 अप्रैल तक राज्य के सभी जिलों में संवाद यात्रा निकालेगी। इस संवाद यात्रा में प्रभारी खुद शामिल होंगे।