रांची
कांके विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी का जनाधार लगातार बढ़ता जा रहा है। विधायक सुरेश बैठा ने कहा कि क्षेत्र में कांग्रेस की नीति, विचारधारा और नेतृत्व से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में लोग उससे जुड़ रहे हैं। इसी कड़ी में रविवार को कांके स्थित उनके जगतपुरम आवास पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा और आजसू पार्टी से जुड़े सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान आजसू पार्टी के वरिष्ठ नेता और कांके पश्चिमी के पूर्व मुखिया अभिषेक राज हेरेंज ने भी कांग्रेस में शामिल होकर बदलाव की दिशा में बड़ा संकेत दिया।

कांग्रेस नेताओं ने सभी नव-शामिल सदस्यों का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि ये कार्यकर्ता संगठन को और अधिक सशक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। कार्यक्रम में मालसिरिंग पंचायत के पूर्व मुखिया लक्ष्मण मुंडा, कांके पश्चिमी के पंचायत समिति सदस्य इगनानूस टेटे, मल्लिका तिर्की, संजू मुंडा, रेखा मोदक, प्रियंका, ज्योति, जितेंद्र, विनोद, विक्की, अभिषेक राम, रमेश कच्छप, प्रदीप लोहार, कृष्णा नायक, अविनाश सूरज, सुशील करण, सोनी, रूबी सलमान, दीपक समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे।
