logo

दिल्ली : खुद को मजबूत करने में जुटी कांग्रेस, प्रखंड स्तर तक होगा संवाद कार्यक्रम

ABHINASH_PANDEY.jpg

रांची: 
आरपीएन सिंह के कांग्रेस छोड़ने के बाद से झारखंड में कांग्रेसियों के बीच अस्थिरता देखी जा रही है। जिसे झारखंड प्रभारी अविनाश पांडे लगातार सुधारने का काम कर रहे हैं । इनदिनों कांग्रेसियों की सक्रियता भी बढ़ी है आए दिन कोई ना कोई कार्यक्रम का आयोजन कर संगठन को मजबूती देने का प्रयास किया जा रहा है। पार्टी छोड़ चुके प्रदीप बलमुचू, सुखदेव भगत जैसे कई नेताओं ने भ कांग्रेस में वापसी कर ली है।


नेताओं को मिले उचित जगह 
अविनाश पांडे लगातार यह कोशिश कर रहे हैं कि अब पार्टी ऐसे नेताओं को उचित जगह देना चाहती है तो पूरी तरह पार्टी के प्रति समर्पित हैं। ऐसे नेताओं के महत्व को सामने लाने के लिए गुरुवार को दिल्ली में 1990-2022 तक प्रदेश अध्यक्ष, युवा मोर्चा के अध्यक्ष, सेवादल के अध्यक्ष, महिला मोर्चा के अध्यक्ष, एनएसयूआइ के अध्यक्ष और अन्य मोर्चा के अध्यक्ष रहे नेताओं की बैठक होगी। 


क्या है मकसद 
इस बैठक का मूल मकसद संगठन को मजबूत करने के उपायों पर विचार करना है। जो नेता पार्टी के लिए समर्पित रहे हैं उन्हें सम्मानित किया जायेगा। 17 अप्रैल को झारखंड के सभी 262 प्रखंडों में संवाद कार्यक्रम होंगे। प्रखंड अध्यक्ष इसके संयोजक होंगे। 5 अप्रैल को दिल्ली में सभी संयोजकों की बैठक होगी। इसमें कार्यक्रम की रूपरेखा तय की जायेगी।


संवाद यात्रा का भी आयोजन 
झारखंड प्रभारी अविनाश पांडे ने बताय है कि 12-20 अप्रैल तक राज्य के सभी जिलों में संवाद यात्रा निकालेगी। इस संवाद यात्रा में प्रभारी खुद शामिल होंगे।