logo

मां की आत्मा की शांति के लिए सीएम ने किया तीन नहान का अनुष्ठान

मां की आत्मा की शांति के लिए सीएम ने किया तीन नहान का अनुष्ठान

द फॉलोअप डेस्क, रांची
Nemara News CM: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज रामगढ़ जिले के नेमरा स्थित अपने पैतृक आवास पर  माता स्व. रूपी सोरेन की आत्मा की शांति के लिए जादोपटिया अनुष्ठान किया। अपनी दिवंगत माता के मृत्यु उपरांत तीसरे दिन  श्राद्धकर्म के पारंपरिक संस्कार के तहत जादोपटिया अनुष्ठान संपन्न हुआ। विशेश्वर चित्रकार ने जादोपटिया अनुष्ठान के तहत पारंपरिक चित्रों के माध्यम से मृत्यु से जुड़ी कथाओं का वर्णन किया। इसके अलावा परंपरा अनुसार तीन नहान (स्नान) का विधान भी किया गया। इस अनुष्ठान में मुख्यमंत्री के साथ उनकी धर्मपत्नी विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन सहित उनके पारिवारिक सदस्यगण सम्मिलित रहे।

Tags - Hemant Soren Rupi Soren Shradh ritual Nemra Ramgarh