logo

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कार्यकर्ताओं के साथ की ऑनलाइन बैठक, बोले- जोश और जज्बा बरकरार रखना है

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कार्यकर्ताओं के साथ की ऑनलाइन बैठक, बोले- जोश और जज्बा बरकरार रखना है

द फॉलोअप डेस्कः 
विधानसभा चुनाव झारखंड में संपन्न हो गया है। ऐसे में सभी पार्टियों की तरफ से बैठक कर कार्यकर्ताओं का आभार जताया जा रहा है। इसी बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत की है। इस बाबत उन्होंने ट्विटर पर जानकारी भी दी है। उन्होंने कहा है कि "विधानसभा चुनाव में कल मतदान खत्म होने के बाद आज झामुमो परिवार के सभी प्रत्याशियों और कर्मठ कार्यकर्ताओं के साथ ऑनलाइन बैठक की। सभी ने दिन-रात अपना खून-पसीना बहाकर कड़ी से कड़ी मेहनत की है। आप सभी का आभार और जोहार। अब बस 23 तारीख तक हमें कमर कस कर यही जोश और जज़्बा बरकरार रखना है, भाजपा की हर साजिश को नाकाम करना है।"