लोहरदगा
CM हेमंत सोरेन ने सामाजिक कार्यकर्ता ब्यूटी मंडल के सोशल मीडिया पोस्ट पर संज्ञान लेते हुए लोहरदगा के तीन अनाथ बच्चों की मदद के लिए उपायुक्त को निर्देशित किया है। बता दें कि लोहरदगा के ग्राम कैरो डुमरटोली गांव के तीन मासूम भाई-बहनों की जिंदगी कड़े संघर्ष के बीच गुजर रही है। हाल ही में, मां-बाप के निधन के बाद बच्चों के सिर से मां-बाप का साया उठ गया। अब सरकारी मदद उनके जीवन में नई उम्मीद लेकर आई है। सीएम सोरेन के आदेश के बाद उनको सभी सरकारी सुविधाएं मिलने का रास्ता साफ हो गया है।
.@DC_LOHARDAGA कृपया उक्त मामले की जांच कर धीरज बेटे और उसके भाई-बहन को हरसंभव सरकारी सहायता और शिक्षा हेतु हर सुविधा प्रदान करवाते हुए सूचित करें। https://t.co/nd4MbjNXYx
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) April 23, 2026

मिलेगी हर संभव सरकारी सुविधा
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए लोहरदगा उपायुक्त को लिखा है, “कृपया इस मामले की जांच कर धीरज और उसके भाई-बहन को हरसंभव सरकारी सहायता और शिक्षा हेतु हर सुविधा प्रदान करवाते हुए सूचित करें।“ वहीं, ब्यूटी मंडल ने लिखा, लोहरदगा के ग्राम कैरो डुमरटोली गांव के तीन मासूम भाई-बहनों की जिंदगी किस्मत की बेरुखी और जीवन के कड़े संघर्ष की तस्वीर बयां कर रही है। मां-बाप के निधन के बाद बच्चों के सिर से मां-बाप का साया उठ गया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी मामले में शीघ्र ही संज्ञान लेने की कृपा करें।“
