logo

गंगा-सहायक नदियों की स्वच्छता को लेकर सीएम हेमंत संवेदनशील, दामोदर नदी को स्वच्छ करने का उठाया गया बीड़ा

096.jpg

द फॉलोअप डेस्क
नमामि गंगे परियोजना के तहत झारखंड के साहेबगंज और राजमहल में गंगा नदी के प्रदूषण स्तर को न्यूनत्तम स्तर तक ले जाने में कामयाब हुए। इसके बाद अब झारखंड सरकार दामोदर नदी के प्रवाह को अविरल और प्रदूषण मुक्त करने की दिशा में काम शुरु कर दिया है। यह बातें 16 मार्च 2023 को झारखंड सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग और केंद्र सरकार के राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन की ओर से संयुक्त रुप से आयोजित निविदादाता मीट में राज्य शहरी विकास अभिकरण के निदेशक अमित कुमार ने कही। भारत सरकार के राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के तहत झारखंड में बहने वाली दामोदर नदी को स्वच्छ करने का बीड़ा झारखंड ने उठाया है। इसके लिए धनबाद, रामग और फुसरो नगर निकाय के सभी नालों और अन्य जल स्रोतों के जल को एसटीपी से शुद्ध बनाकर ही दामोदर नदी में जाने दिया जाएगा। इसके लिए इन सभी नगर निकायों में सिवरेज ट्रिटमेंट प्लांट निर्माण की योजनाएं स्वीकृत कर दी ग हैं इस निविदादाता मीट में पहुंचे देश के करीब 36 से ज्यादा बड़ी कंपनियों के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए अमित कुमार ने कहा कि झारखंड असीम संभावनाओं का प्रदेश है और झारखंड में काम करना अन्य प्रदेशों की तुलना में बहुत ही आसान है।

हर घर तक शुद्ध पेयजल को लेकर कई योजनाओं पर हो रहा काम
हर नागरिक को घर तक निशुल्क शुद्ध पेयजल पहुंचे और नदियों में अविरल धारा प्रवाह बना रहे इसको लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव विनय कुमार चौबे संवेदनशील है। अमित कुमार ने कहा कि विभागीय सचिव के विजन को पूरा करने के लिए उनके मार्गदर्शन में हम कई नगर निकायों में नदियों की स्वच्छता और हर घर तक शुद्ध पेयजल को लेकर कई योजनाओं पर काम कर रहे हैंधनबाद, रामग और फुसरो नगर निकाय के एसटीपी निर्माण के साथ साथ प्रदेश के सभी नगर निकायों में पेयजल और सेप्टेज की कई योजनाएं हैं जिसमें आप जुड़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं को धरातल पर लाने के लिए सरकार पैसे की कमी नही होने देगी। जरुरत पड़नें पर हम विश्व बैंक और एशियन डेवलपमेंट बैंक की भी मदद ले रहे हैं।

परियोजनाओं की निविदा में लें भाग
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के एक्जेक्यूटिव डायरेक्टर (प्रोजेक्ट) हिमांशु बदोनी ने भी निविदादाताओं से अपील की कि वो बड़ी संख्या में झारखंड की परियोजनाओं की निविदा में भाग लें। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार नमामि गंगे परियोजना में देश के बेहतर राज्यों में से एक है। उन्होंने कहा कि यहां की सरकार और नगर विकास एवं आवास विभाग इन योजनाओं को लेकर बेहद संवेदनशील और तत्पर है इसलिए यहां काम करने के लिए आपको बढ़ चढ़कर आगे आना चाहिए।

बैठक की महत्वपूर्ण बातें
हर घर टैप से निःशुल्क शुद पेयजल पहुंचाना राज्य सरकार की है प्राथमिकता।
- झारखंड है असीम संभावनाओं वाला प्रदेश।
- राज्य में महज 83 किमी गंगा का बहाव फिर भी भारत सरकार ने झारखंड को बनाया एनएमसीजी में मॉडल स्टेट।
- धनबाद एसटीपी प्रोजेक्ट में निर्माण कंपनियों के साथ-साथ वहां के लोगों का सहयोग अपेक्षित, इस तरह का पहला पीपीपी प्रोजेक्ट।
- राज्य सरकार को राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन से सहयोग की काफी उम्मीदें हैं
- झारखंड के धनबाद में काम करना सबसे आसान।
- इन योजनाओं के लिए नहीं होगी पैसे की कमी।
- 49 यूएलबी में पेयजल व सेप्टेज की है कई परियोजनाएं।
- झारखंड के संसाधनों से झारखंड का विकास करना ज्यादा आसान।
- यहीं के कंस्ट्रक्शन मैटेरियल से कार्य होने के कारण कॉस्ट भी कम आता है।
- धनबाद में 192 एमएलडी, रामगढ़ में 40 एमएलडी और फुसरो में 15 एमएलडी का बनेगा एसटीपी।

36 से ज्यादा कंपनियों के प्रतिनिधि हुए शामिल
इस निविदादाता मीट में देश के 36 से ज्यादा निर्माण कंपनियों के उच्च अधिकारी शामील हुए। वहीं एनएमसीजी के साथ साथ बिहार अर्बन इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कंपनी के महाप्रबंधक और पदाधिकारी मौजूद रहे। इस मीट में जिन महत्वपूर्ण निर्माण कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल हुए उनमें मैक्स इन्फ्रा प्राइवेट लि. हैदराबाद, तोसिबा वाटर सॉल्यूशन, इको प्रोटेक्शन, एल एंड टी, एनसीसी लि.,जेडब्लूआईएल इन्फ्रा लि, एमएआरजी लि, कलपतरु पावर ट्रांसमीशन लि, एसइपीसी लि., अदानी ग्रुप लि., त्रिवेणी इंजीनीयरिंग एंड इंडस्ट्रीज लि. आदि के नाम शामिल हैं।

बैठक में ये भी रहे मौजूद
बैठक में मुख्य रुप से राज्य सरकार के शहरी विकास अभिकरण के उप निदेशक कृष्ण कुमार, सहायक निदेशक आशुतोष कुमार, जुडको के परियोजना निदेशक (टेक्निकल) गोपाल, धनबाद के नगर आयुक्त सत्येंद्र कुमार, जुडको के परियोजना निदेशक (एडमिन) अरविन्द मिश्रा, परियोजना निदेशक (वित्त) अमित चक्रवर्ती, डीजीएम आलोक मंडल और डीजीएम उत्कर्ष मिश्रा वहीं सूडा की ओर से विभूति कुमार, अंजना भारती और अन्य मौजूद रहे।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT