logo

रांची के शिक्षण संस्थान में CID की छापेमारी, नौकरी के नाम पर ठगी की आशंका

CIDAAAA.jpg

रांची
राज्य अपराध अनुसंधान विभाग (CID) की टीम ने शनिवार को राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित केतारी बागान घाट रोड पर छापा मारा। यह कार्रवाई पुष्पांजलि पैलेस नामक इमारत में संचालित एक कथित शिक्षण संस्थान में की गई, जहां किसी तरह का आधिकारिक बोर्ड तक नहीं लगा था।
दस से अधिक हिरासत में, युवाओं को दिया जा रहा था नौकरी का झांसा
CID की कई गाड़ियों में सवार अधिकारी जब सुबह-सुबह मौके पर पहुंचे, तो संस्थान में मौजूद लड़के-लड़कियों में अफरा-तफरी मच गई। सूत्रों के मुताबिक, टीम ने मौके से दस से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है। प्रारंभिक जांच में यह मामला नौकरी दिलाने के नाम पर युवाओं से पैसे वसूलने का बताया जा रहा है।


जांच जारी, आधिकारिक पुष्टि बाकी

मिली जानकारी के अनुसार, सीआईडी की टीम सुबह दस से अधिक वाहनों में सवार होकर संस्थान पहुंची। इसके बाद वहां मौजूद लड़के और लड़कियों के बीच हड़कंप मच गया। इस छापेमारी का स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है, लेकिन प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह संस्था राज्य के विभिन्न स्थानों से आए लड़के-लड़कियों को नौकरी दिलाने के नाम पर पैसे की ठगी करती थी। पहले रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में 25 हजार रुपये लिए जाते थे। इसके अलावा उनसे मार्केटिंग का काम भी कराया जाता था, लेकिन उन्हें नौकरी नहीं दी जाती थी। इन्हीं संदेहों के आधार पर यह छापेमारी की गई है। छापेमारी के दौरान संस्था में कई लड़के-लड़कियां मौजूद थे। इन सभी से नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी की गई थी। ट्रेनिंग के नाम पर उनसे हजारों रुपये वसूले गए थे। इस पूरे मामले में CID ने 10 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है।

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest