logo

हादसा : रास्ते में गिरा तिलकुट बच्चे ने उठाकर खाया, कुछ ही देर में चली गई जा'न, 3 घायल

TILUT.jpg

गढ़वाः 
गढ़वा जिले के श्री बंशीधर नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुशडंड गांव में एक बच्चे की गलती ने उसकी जान ले ली। मृतक बच्चे का नाम अक्षय विश्वकर्मा है जिसकी उम्र 12 साल बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि अक्षय ने रास्ते में गिरा हुआ तिलकुट उठाकर खा लिया था, जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। लड़के के पिता के अनुसार अक्षय को तिलकुट घर से कुछ ही दूरी पर प्रमोद विश्वकर्मा के घर के पास रोड में गिरा हुआ मिला था। 


बाकी भाई बहनों को भी दिया 
अक्षय को तिलकुट दिखा तो  वह तिलकुट उठाकर  घर ले लाया। घर में तिलकुट को  अपने 3 भाई-बहनों के साथ मिल बांटकर खाया। तिलकुट खाने के बाद अक्षय कुमार विश्वकर्मा, अर्चना कुमारी (19 वर्ष), अभिषेक कुमार विश्वकर्मा (19 वर्ष), श्रेया कुमारी (16 वर्ष) को चक्कर आने लगा। इसके बाद ये बेहोश हो गये। सबकी तबीयत बिगड़ गयी थी। इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अक्षय की हालत गंभीर होने पर उसे दूसरे जगर रेफर किया गया लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। 


गंभीर हालत में रेफर किया गया 
अक्षय कुमार विश्वकर्मा की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उसे तुंबागाड़ा रेफर कर दिया गया। तुंबागाड़ा ले जाने के क्रम में रास्ते में ही अक्षय कुमार ने दम तोड़ दिया। इसके बाद शव को वापस सदर हॉस्पिटल गढ़वा लाया गया, जहां डॉक्टरों के द्वारा मृतक का पोस्टमार्टम किया गया।