logo

चतरा पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, गिद्धौर में अवैध अफीम के साथ एक गिरफ्तार

ghuihui.jpg

द फॉलोअप डेस्क
चतरा में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 23 किलो अफीम के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। दरअसल चतरा पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि गिद्धौर थाना क्षेत्र के राज टांड़ से कॉलेज्वरी मंदिर मेला टांड़ जाने वाले मार्ग पर कुछ असामाजिक तत्व अवैध अफीम की खरीद-बिक्री की योजना बना रहे हैं। इस सूचना के आधार पर तत्काल कार्रवाई की गई। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिमरिया शुभम कुमार खंडेवाल (भा.पु.से.) के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया।
पुलिस टीम ने विधिवत छापेमारी कर मौके से कुल 23.34 किलोग्राम अवैध अफीम बरामद की। साथ ही एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान होरील दांगी के 19 वर्षीय पुत्र संतोष कुमार के रूप में हुई है। जो कि चतरा जिले के गिद्धौर थाना के गिद्धौर पांडेय टोला निवासी है। इस संबंध में गिद्धौर थाना में कांड संख्या 48/25, दिनांक 03.07.2025 को NDPS Act की धारा 18(b)/22(c)/27(a)/28/29 के तहत मामला दर्ज किया गया है। छापेमारी के दौरान कुल 23.34 किलोग्राम अवैध अफीम और 2 मोबाइल फोन जब्त किया गया 
चतरा पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से नारकोटिक्स से जुड़े आपराधिक तंत्र को बड़ा झटका लगा है। मामले की गहराई से जांच जारी है और वहीं अन्य संलिप्त व्यक्तियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

Tags - jharkhand news jharkhand latest news jharkhand update jharkhand trending news Jharkhand khabar chatra police crime opium chatra news