गढ़वा:
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) की मां रूपी सोरेन (Rupi Soren) पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर गढ़वा विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी (Garhwa MLA Satyendranath Tiwari) के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। रंका थाने में विधायक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। श्रवण सिंह खरवार (Shrawan Singh Kharwar) नाम के व्यक्ति की शिकायत पर पुलिस ने पुलिस ने विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी के खिलाफ SC/ST एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। रंका थाना प्रभारी बिष्णुकांत (Station In-charge Bishnukant) ने बताया कि लिखित आवेदन के आधार पर SC/ST एक्ट समेत अन्य सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

रंका थाने में दर्ज कराई गई प्राथमिकी
रंका थाना पुलिस को दी गई शिकायत में श्रवण कुमार खरवार नाम के शख्स ने जानकारी दी है कि उन्होंने एक स्थानीय यूट्यूब चैनल पर सत्येंद्रनाथ तिवारी का बयान सुना, जिसमें वह कथित तौर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन को लेकर बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी करते नजर आ रहे हैं। श्रवण कुमार खरवार का कहना है कि विधायक के कथन से उन्हें व्यक्तिगत रूप से बहुत पीड़ा हुई है और आघात पहुंचा है। श्रवण कुमार खरवार का कहना है कि बयान से अनुसूचित जनजाति समुदाय की भावनायें भी आहत हुई हैं।
उनका कहना है कि विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी की ओर से ऐसे समय में बयान दिया गया है, जब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां अस्पताल में भर्ती हैं और उनके ठीक हो जाने की दुआ मांगी जा रही है।
.jpeg)
इन धाराओं में केस दर्ज करने की मांग
श्रवण कुमार खरवार ने पुलिस से इस बयान को मानहानि, अपमान और अनुसूचित जनजाति के सदस्य के प्रति अपमानजनक व्यवहार से संबंधित दंडनीय अपराध समझा जाए। उन्होंने बीएनएस, आईटी एक्ट और SC/ST एक्ट के तहत मामला दर्ज करने की मांग की थी।